पाकिस्तान को चौंकाने के बाद नीदरलैंड के सामने टी20 विश्व कप में नामीबिया की चुनौती

पाकिस्तान को चौंकाने के बाद नीदरलैंड के सामने टी20 विश्व कप में नामीबिया की चुनौती

पाकिस्तान को चौंकाने के बाद नीदरलैंड के सामने टी20 विश्व कप में नामीबिया की चुनौती
Modified Date: February 9, 2026 / 01:13 pm IST
Published Date: February 9, 2026 1:13 pm IST

… अमनप्रीत सिंह …

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) पाकिस्तान को कड़ी टक्कर देने के बाद नीदरलैंड मंगलवार को यहां टी20 विश्व कप ग्रुप-ए में एसोसिएट देशों के अहम मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ अपने दमखम की परीक्षा देगा। नीदरलैंड की टीम इस भरोसे के साथ दिल्ली पहुंची है कि वह ऊंची रैंकिंग वाली टीमों को परेशान कर सकती है। श्रीलंका में टूर्नामेंट के पहले मैच में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को झकझोरने के बाद यह टीम अपने आत्मविश्वास को जीत में बदलना चाहेगी। नामीबिया अपने अभियान की शुरुआत एक ऐसी टीम के खिलाफ करेगा जो पहले ही कड़े मुकाबले खेल चुकी है। पाकिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड की करीबी हार ने कुछ कमजोरियां भी उजागर की हैं, जिनका फायदा नामीबिया उठा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड का 147 रन का स्कोर किसी एक बल्लेबाज पर निर्भर नहीं था। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 37 रन बनाकर पारी संभाली, जबकि बास डी लीडे (30) और कॉलिन एकरमैन (14 गेंदों में 20) ने मध्य ओवरों में तेजी दी। टीम हालांकि आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने में नाकाम रही। मैच के 13वें ओवर में चार विकेट पर 105 रन बनाने के बावजूद उसने आखिरी सात ओवर में सिर्फ 42 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिये। नामीबिया के कम अनुभवी लेकिन विविधता से भरे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ भी मध्य ओवर निर्णायक साबित हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड के गेंदबाजों ने भी प्रभावित किया। पॉल वैन मीकेरेन (20 रन पर दो विकेट) की सटीक गेंदबाजी और रोएलोफ वान डर मर्वे (13 रन पर एक विकेट) की किफायती स्पेल ने पाकिस्तान को संघर्ष करने पर मजबूर किया। आर्यन दत्त की ऑफ-स्पिन ने भी दो अहम विकेट लिए।  फहीम अशरफ के खिलाफ लोगन वैन बीक का एक ओवर में 24 रन लुटाना टीम को भारी पड़ा। नामीबिया को इस तरह की कमजोरियों से हौसला मिलेगा। अनुभवी गेरहार्ड इरास्मस की अगुआई में यह टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन रखती है और विश्व कप में लगातार उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करती रही है। इरास्मस, जान फ्रायलिंक और जेजे स्मिट की हरफनमौला तिकड़ी बल्ले और गेंद, दोनों से मैच का रुख बदलने में सक्षम है। दिल्ली की परिस्थितियों में फ्रायलिंक की बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी और स्मिट की गति में बदलाव कारगर साबित हो सकते है। नामीबिया की पारंपरिक ताकत गेंदबाजी रही है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन शुरुआत में स्विंग हासिल कर सकते हैं, जबकि बर्नार्ड शोल्ट्ज अपनी धीमी बाएं हाथ की स्पिन से नियंत्रण रखते हैं। टीमें: नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डॉउड, ज़ैक लायन-कैशे, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, माइकल लेविट, टिम वैन डर गुग्टेन, साकिब ज़ुल्फिकार, नोहा क्रूस, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लाइन, पॉल वैन मीकेरेन और रोएलोफ वैन डर मर्वे। नामीबिया: मलान क्रूगर, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान फ्रायलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, जान बाल्ट, डिलन लीशर, जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जैक ब्रैसेल, बेन शिकोंगो, विलेम मायबर्ग और मैक्स हाइंगो। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा। भाषा आनन्द सुधीरसुधीर


लेखक के बारे में