नए खेल प्रशासन कानून के तहत एआईएफएफ ने ‘एसओएम रोस्टर’ के लिए आवेदन मंगाए

नए खेल प्रशासन कानून के तहत एआईएफएफ ने ‘एसओएम रोस्टर’ के लिए आवेदन मंगाए

नए खेल प्रशासन कानून के तहत एआईएफएफ ने ‘एसओएम रोस्टर’ के लिए आवेदन मंगाए
Modified Date: July 17, 2026 / 02:32 pm IST
Published Date: July 17, 2026 2:32 pm IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम का पालन करते हुए शुक्रवार को संन्यास ले चुके खिलाड़ियों से अपने उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ियों (एसओएम) की सूची में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए।

एआईएफएफ ने मई में अपनी विशेष आम सभा की बैठक में यह अधिनियम अपनाया था।

महासंघ ने कहा कि वह निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले 20 पुरुष और 20 महिला उत्कृष्ट खिलाड़ियों की अलग-अलग सूची तैयार करेगा।

नए अधिनियम के अनुसार किसी भी महासंघ की कार्यकारिणी में चार एसओएम (दो पुरुष, दो महिला) का होना आवश्यक है और उन्हें आमसभा में मतदान का अधिकार भी होगा।

एआईएफएफ के नोटिस के अनुसार, आवेदकों का भारतीय नागरिक, कम से कम 25 वर्ष की आयु और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। इसके लिए केवल वही खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने सक्रिय खेल से संन्यास ले लिया हो। यही नहीं आवेदन जमा करने से कम से कम एक वर्ष पहले तक उन्होंने जिला, राज्य या राष्ट्रीय टीम में चयन की संभावना बनाने वाली किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया होना चाहिए।

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में