आईजोल एफसी ने श्रीनिधि डेक्कन एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोका
आईजोल एफसी ने श्रीनिधि डेक्कन एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोका
हैदराबाद, पांच अप्रैल (भाषा) श्रीनिधि डेक्कन के आत्मघाती गोल के कारण आइजोल एफसी के खिलाफ रविवार को यहां खेले गये इंडियन फुटबॉल लीग का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा।
कोलंबिया के फॉरवर्ड डेविड कस्तानाडा मुनोज ने पहले हाफ में श्रीनिधि को बढ़त दिलाई, लेकिन दूसरे हाफ के अंत में डिफेंडर जगदीप सिंह के आत्मघाती गोल ने स्कोर को बराबरी पर ला दिया।
इस परिणाम के साथ श्रीनिधि डेक्कन सात मैचों में 12 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि आइजोल एफसी नौ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है।
भाषा
आनन्द नमिता
नमिता
नमिता

Facebook


