IPS Transfer Posting Order Today: एडीजी, आईजी और एसपी रैंक के अफसरों का तबादला, बदले गए इन जिलों के एसपी, पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, देखिए पूरी लिस्ट

पश्चिम बंगाल: सीआईडी के एडीजी सुप्रतिम सरकार समेत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

IPS Transfer Posting Order Today: एडीजी, आईजी और एसपी रैंक के अफसरों का तबादला, बदले गए इन जिलों के एसपी, पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, देखिए पूरी लिस्ट

IPS Transfer Posting Order Today: एडीजी, आईजी और एसपी रैंक के अफसरों का तबादला, बदले गए इन जिलों के एसपी, पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, देखिए पूरी लिस्ट / Image: AI generated

Modified Date: July 14, 2026 / 03:53 pm IST
Published Date: July 14, 2026 3:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 28 आईपीएस और 5 डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला
  • CID के एडीजी सुप्रतिम सरकार को एडीजी (दूरसंचार) बनाया गया
  • अमित कुमार राठौड़ को बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया

कोलकाता: IPS Transfer in West Bengal पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को पुलिस के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुप्रतिम सरकार सहित 28 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) के पांच अधिकारियों का तबादला किया। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई।

IPS Transfer in West Bengal सीआईडी के एडीजी सुप्रतिम सरकार का तबादला

अधिसूचना के अनुसार, सुप्रतिम सरकार को एडीजी (दूरसंचार) नियुक्त किया गया है। सुधारात्मक सेवा के महानिदेशक रहे आईपीएस अधिकारी एन. आर. बाबू को सीआईडी के पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (डीजी एवं आईजीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार, अमित कुमार राठौड़ को त्रिपुरारी अथर्व के स्थान पर बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय का प्रभार सौंपा गया है। इस वर्ष अप्रैल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सुप्रतिम सरकार का कोलकाता पुलिस आयुक्त के पद से तबादला कर दिया था। अधिसूचना के अनुसार, उत्तर बंगाल के एडीजी के. जयरामन को आर्थिक अपराध निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
1 नटराजन रमेश बाबू, IPS डीजी, करेक्शनल सर्विसेज, पश्चिम बंगाल डीजी एवं आईजीपी, CID, पश्चिम बंगाल (अतिरिक्त प्रभार: डीजी, करेक्शनल सर्विसेज)
2 सुप्रतिम सरकार, IPS एडीजी एवं आईजीपी, CID, पश्चिम बंगाल (अतिरिक्त प्रभार: एडीजी, IB, कोलकाता) एडीजी, टेलीकम्युनिकेशंस, पश्चिम बंगाल
3 के. जयरामन, IPS एडीजी एवं आईजीपी, नॉर्थ बंगाल रीजन निदेशक, आर्थिक अपराध निदेशालय
4 त्रिपुरारी अथर्व, IPS पुलिस आयुक्त, बिधाननगर (एडीजी रैंक) एडीजी, ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा, पश्चिम बंगाल
5 आनंद कुमार, IPS एडीजी एवं आईजीपी, लीगल, पश्चिम बंगाल एडीजी एवं आईजीपी, वेस्टर्न जोन, पश्चिम बंगाल
6 विशाल गर्ग, IPS एडीजी एवं आईजीपी, वेस्टर्न जोन एडीजी एवं आईजीपी, आईबी, पश्चिम बंगाल
7 प्रवीण कुमार त्रिपाठी, IPS आईजीपी, STF आईजी, होम गार्ड, पश्चिम बंगाल
8 सुकेश कुमार जैन, IPS आईजीपी, CCW आईजीपी, नॉर्थ बंगाल रीजन
9 सुधीर कुमार नीलकांतम, IPS आईजीपी, CIF आईजी, STF
10 राठौड़ अमितकुमार भारत, IPS डीआईजी, रायगंज रेंज पुलिस आयुक्त, बिधाननगर (डीआईजी रैंक)
11 डेविड इवान लेप्चा, IPS डीआईजी, ट्रैफिक डीआईजी, रायगंज रेंज
12 वी.एस.आर. अनंतनाग, IPS संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन), कोलकाता संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन), कोलकाता (अतिरिक्त प्रभार: संयुक्त पुलिस आयुक्त, STF)
13 दिनेश कुमार, IPS संयुक्त पुलिस आयुक्त, STF, कोलकाता डीआईजी, बारासात रेंज (अतिरिक्त प्रभार: डीआईजी, STF)
14 प्रदीप कुमार यादव, IPS डीसी, चौथी बटालियन, कोलकाता डीसी, साइबर, कोलकाता
15 अरिंदम सरकार, IPS डीसी, KAP द्वितीय बटालियन डीसी, ईस्ट डिवीजन, कोलकाता
16 बिशप सरकार, IPS एसपी, STF कमांडेंट, नारायणी बटालियन, कूचबिहार
17 येलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव, IPS डीसी, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, कोलकाता एसपी, दार्जिलिंग
18 सुश्री प्रतिक्षा झारखरिया, IPS एसपी, दार्जिलिंग डीसी, KAP प्रथम बटालियन
19 जसप्रीत सिंह, IPS एसपी, कूचबिहार एसपी, CCW
20 अमलान कुसुम घोष, IPS डीसी (उत्तर), हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट (अतिरिक्त प्रभार: डीसी, STF) डीसी (उत्तर), हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट (यथावत)
21 सौम्यदीप भट्टाचार्य, IPS एसपी, STF, मालदा कमांडेंट, SAP प्रथम बटालियन
22 पलाश चंद्र धाली, IPS एसपी, STF कमांडेंट, SSF, बैरकपुर
23 मनीष जोशी, IPS डीसी, ट्रैफिक, कोलकाता एसपी, कूचबिहार
24 अमलान घोष, IPS वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी, होम गार्ड संगठन एसपी, STF, नॉर्थ बंगाल
25 राजीव कुमार, IPS कमांडेंट, SAP प्रथम बटालियन डीसी, STF, कोलकाता
26 सिद्धार्थ धपोला, IPS डीसी, KAP चौथी बटालियन एसपी, STF
27 समीर अहमद, IPS डीसी, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट कमांडेंट, RAF बटालियन, दाबग्राम (सिलीगुड़ी)
28 सुश्री स्पर्शा निलांगी, IPS डीसी, साइबर, कोलकाता पुलिस डीसी, ईबी, कोलकाता
29 पिनाकी दत्ता, WBPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल), बारुईपुर पुलिस जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, DIB, बारुईपुर पुलिस जिला
30 सौमिक सेनगुप्ता, WBPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, DIB, बारुईपुर पुलिस जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, CCW
31 अतिश बिस्वास, WBPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पूर्व मेदिनीपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल), बारुईपुर पुलिस जिला
32 श्यामल कुमार मंडल, WBPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल), सुंदरबन पुलिस जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पूर्व मेदिनीपुर
33 अग्निस्वर चौधरी, WBPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक), पूर्व मेदिनीपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल), सुंदरबन पुलिस जिला

इन्हें भी पढ़ें:–


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"