एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कांस्य पदकों से चमके अजीत

एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कांस्य पदकों से चमके अजीत

एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कांस्य पदकों से चमके अजीत
Modified Date: May 14, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: May 14, 2026 5:15 pm IST

गांधीनगर, 14 मई (भाषा) अजीत नारायण ने बृहस्पतिवार को यहां पुरुषों के 71 किग्रा वर्ग में क्लीन एवं जर्क और समग्र दोनों में कांस्य पदक जीते जिससे भारत ने एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चेंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

एशिया के बेहतरीन भारोत्तोलकों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए अजीत ने संयम दिखाते हुए क्लीन एवं जर्क में 174 किग्रा और कुल 314 किग्रा का वजन उठाया जिससे भारत को पोडियम में स्थान मिला।

इस वर्ग का स्वर्ण पदक कोरिया के वोन जू रि (351 किग्रा) को मिला जकि चीन के जियान चेन ने 335 किग्रा के वजन से रजत पदक हासिल किया।

इस तरह अजीत चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं। कोमल कोहर ने सोमवार को महिला 48 किग्रा में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला था जिसके बाद ज्ञानेश्वरी यादव ने बुधवार को 53 किग्रा वर्ग में एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में