अमृतसर सूरमाज शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की चैंपियन बनी

अमृतसर सूरमाज शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की चैंपियन बनी

अमृतसर सूरमाज शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की चैंपियन बनी
Modified Date: September 14, 2026 / 02:22 pm IST
Published Date: September 14, 2026 2:22 pm IST

मोहाली, 14 सितंबर (भाषा) अमृतसर सूरमाज ने रविवार को यहां लुधियाना लायंस को आठ विकेट से हराकर शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का खिताब जीता।

अमृतसर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ने करते हुए लुधियाना लायंस को 20 ओवरों में 142 रन ही बनाने दिए। लुधियाना का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। एक समय उसका स्कोर सात विकेट पर 86 रन था। अमृतसर की तरफ से मयंक मार्कंडे ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अमृतसर ने जशनप्रीत सिंह का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन नमन धीर और सहज धवन ने जल्दी ही पारी को संभाल दिया।

इन दोनों ने मिलकर 58 रन जोड़े। धीर ने 12 गेंदों में 29 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद धवन और राहुल कुमार ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में