अनाहत, अभय के सामने मलेशियाई चुनौती, एशियाई खेलों का ड्रॉ घोषित

अनाहत, अभय के सामने मलेशियाई चुनौती, एशियाई खेलों का ड्रॉ घोषित

अनाहत, अभय के सामने मलेशियाई चुनौती, एशियाई खेलों का ड्रॉ घोषित
Modified Date: September 10, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: September 10, 2026 5:04 pm IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) भारत के स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह को एशियाई खेलों में पुरूषों के एकल ड्रॉ में दूसरी वरीयता मिली है जबकि अनाहत सिह को महिला एकल वर्ग में तीसरी वरीयता दी गई है ।

एशियाई खेलों में स्क्वाश के ड्रॉ की घोषणा बृहस्पतिवार को हुई । इनका निर्धारण 13 जुलाई की विश्व रैंकिंग के आधार पर किया गया ।

भारत ने एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं लेकिन एकल वर्ग में यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है ।

स्क्वाश को लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में पहली बार शामिल किया गया है । एकल वर्ग में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीतने वाले को ओलंपिक में सीधे प्रवेश मिलेगा ।

भारत की पहली जूनियर विश्व चैम्पियन अनाहत एशियाई खेलों में पदक की प्रबल दावेदार है । दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत को पांचवीं रैंकिंग वाली गत चैम्पियन मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम और जापान की छठी रैंकिंग वाली सातोमी वातांबे से चुनौती मिलेगी ।

वह हाल ही में लंदन क्लासिक में सुब्रहमण्यम से हार गई थी । भारत की तन्वी खन्ना को महिला एकल वर्ग में सातवीं वरीयता मिली है ।

पुरूष एकल में 24वीं रैंकिंग वाले अभय को दूसरी वरीयता मिली है जबकि गत चैम्पियन मलेशिया के ऐन योउ एम को शीर्ष वरीयता दी गई है । भारत के वीर चोटरानी को चौथी वरीयता मिली है ।

अनुभवी जोशना चिनप्पा मिश्रित युगल और महिला टीम वर्ग में खेलेंगी । वह रिकॉर्ड लगातार सातवीं बार एशियाई खेलों में भाग लेंगी ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में