अनाहत का कतर क्लासिक में शानदार आगाज

Ads

अनाहत का कतर क्लासिक में शानदार आगाज

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 09:02 PM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 09:02 PM IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) भारत की युवा स्क्वॉश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कतर क्लासिक के पहले दौर में दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी मिस्र की फरीदा मोहम्मद को चार गेम में हराकर उलटफेर किया।

यह टूर्नामेंट 2,42,000 डॉलर इनामी राशि वाला सत्र का पहला पीएसए ‘प्लैटिनम इवेंट’ है।

दुनिया की 20वें नंबर की महिला खिलाड़ी अनाहत ने शनिवार को फरीदा को 13-11, 3-11, 11-7, 11-7 से शिकस्त दी। जुलाई में विश्व जूनियर स्क्वॉश चैंपियन बनने के बाद शानदार फॉर्म में चल रहीं इस किशोरी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

अनाहत के सामने अगले दौर में बेल्जियम की दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी टिन्ने जिलिस की चुनौती हागी।

भारत के दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह और 38वें नंबर के वीर चोटरानी भी शनिवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

अनाहत, अभय, वीर चोटरानी और तन्वी खन्ना आगामी एशियाई खेलों में स्क्वॉश एकल स्पर्धा में भारत की चुनौती पेश करेंगे।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता