Ladli Behna Yojana 40th Installment Date || Pinterest File
Ladli Behna Yojana 40th Installment Date: भोपाल: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1,835 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने से हुई थी। इसके बाद सरकार ने धीरे-धीरे राशि बढ़ाई और अब पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जा रहे हैं। योजना के तहत अब तक 65,395 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। सरकार का कहना है कि योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उनके परिवार की जरूरतों में सहायता देना है।
Ladli Behna Yojana 40th Installment Date: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहनों को किस्त की राशि ट्रांसफर करने के साथ ही आगर मालवा जिले को कई विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 225 करोड़ रुपये की लागत वाले 33 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से पूरे किए गए 17 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से जिले में सड़क, बुनियादी सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी
शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ
युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी
काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव
सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रखा