अनाहत सिंह जूनियर स्क्वाश विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
अनाहत सिंह जूनियर स्क्वाश विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
ओंटारियो, 24 जुलाई (भाषा) भारत की उभरती खिलाड़ी और यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत सिंह ने अपने धैर्य और कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए चार गेम तक चले मैच में जीत दर्ज करके विश्व जूनियर स्क्वाश व्यक्तिगत चैंपियनशिप के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
महिला रैंकिंग में विश्व की 20वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत ने क्वार्टरफाइनल में मिस्र की हबीबा रिज्क को 11-7, 11-5, 6-11, 11-9 से हराया।
इस प्रतियोगिता में पिछले साल कांस्य पदक जीतने वाली अनाहत इस तरह से विश्व जूनियर चैंपियनशिप में लगातार दो बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। दिल्ली की रहने वाली यह खिलाड़ी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बनी हुई है।
सेमीफाइनल में उनका मुकाबला मिस्र की बार्ब समेह से होगा।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


