मर्सिडीज टीम का एक और सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव

मर्सिडीज टीम का एक और सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव

मर्सिडीज टीम का एक और सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: October 9, 2020 1:48 pm IST

नरबर्ग (जर्मनी), नौ अक्टूबर (एपी) जर्मनी में फार्मूला वन रेस से पहले मर्सिडीज टीम का और सदस्य शुक्रवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

टीम में गुरुवार को भी एक सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव मिला था और यह इस बीमारी का दूसरा मामला है। उसने यहां होने वाले एफिल ग्रां प्री के लिए आपातकालीन तौर पर दूसरे सदस्यों की मांग की है।

मर्सिडीज ने कहा कि गुरुवार को सदस्य के पॉजिटिव पाये जाने क बाद नरबर्गरिंग में पूरी टीम को विश्राम पर रखा गया है। जांच में एक पॉजिटिव जबकि एक ‘अनिर्णायक’ नतीजा मिला था, जिसकी फिर से जांच की जाएगी।

टीम प्रिंसिपल टोटो वोल्फ ने कहा कि पॉजिटिव आये सदस्यों के संपर्क में आने वाले सभी सहयोगी स्टाफ छह दिनों तक पृथकवास पर रहेंगे और टीम ने इनकी जगह ब्रिटेन से दूसरे सदस्यों को बुलाया है।

वोल्फ ने कहा, ‘‘ मर्सिडीज के चालक लुइस हैमिल्टन और वालटेरी बोटास सहयोगी सदस्यों से बहुत कम मिलते है क्योंकि अगर आप एक या दो रेस में भाग लेने से चूक जाते हैं तो चैम्पियनशिप के हिसाब से यह अच्छा नहीं होगा।’’

एपी आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में