जुर्गन क्लॉप जर्मनी की फुटबॉल टीम के कोच नियुक्त

जुर्गन क्लॉप जर्मनी की फुटबॉल टीम के कोच नियुक्त

जुर्गन क्लॉप जर्मनी की फुटबॉल टीम के कोच नियुक्त
Modified Date: July 24, 2026 / 03:32 pm IST
Published Date: July 24, 2026 3:32 pm IST

फ्रैंकफर्ट (जर्मनी), 24 जुलाई (एपी) जर्मनी ने जुर्गन क्लॉप को अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है जिन्हें उस टीम का भाग्य बदलने की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका हाल में समाप्त हुए विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

जर्मन फुटबॉल महासंघ ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में क्लॉप को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। उन्हें 2030 में होने वाले विश्व कप तक यह जिम्मेदारी दी गई है।

क्लॉप ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम जर्मनी के लोगों को एकजुट करती है। यही वजह है कि यह भूमिका मेरे लिए बेहद खास है।’’

उन्होंने जूलियन नागेल्समैन की जगह ली है, जिन्होंने जर्मनी के विश्व कप में राउंड ऑफ 32 में पराग्वे से पराजित होने के बाद अपना पद छोड़ दिया था। जर्मनी इस तरह से लगातार तीसरी बार विश्व कप के अंतिम 16 में जगह बनाने में नाकाम रहा था।

एपी पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में