राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में अनुपमा और आकर्षी के बीच महिला एकल का खिताबी मुकाबला

राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में अनुपमा और आकर्षी के बीच महिला एकल का खिताबी मुकाबला

राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में अनुपमा और आकर्षी के बीच महिला एकल का खिताबी मुकाबला
Modified Date: February 27, 2023 / 08:00 pm IST
Published Date: February 27, 2023 8:00 pm IST

पुणे, 27 फरवरी (भाषा) पूर्व जूनियर विश्व नंबर एक हरियाणा की अनुपमा उपाध्याय और छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप सोमवार को यहां 84 वें राष्ट्रीय बैडमिंटन के महिला एकल के सेमीफाइनल में अपने-अपने मुकाबले जीतने के बाद खिताब के लिए भिड़ेंगी।

 आकर्षी ने सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त अदिति राव की चुनौती को 21-9, 21-19 से समाप्त किया, जबकि चौथी वरीयता प्राप्त अनुपमा ने अस्मिता काहिला को 21-18, 11-21, 21-18 से हराया।

पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के हर्षिल दानी को मध्य प्रदेश के प्रियांशु राजावत ने 14-21, 15-21 हराकर  टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में