अर्जेंटीना, बेल्जियम, चेक गणराज्य और फ्रांस डेविस कप फाइनल्स ग्रुप चरण में पहुंचे

Ads

अर्जेंटीना, बेल्जियम, चेक गणराज्य और फ्रांस डेविस कप फाइनल्स ग्रुप चरण में पहुंचे

  •  
  • Publish Date - February 5, 2024 / 02:27 PM IST,
    Updated On - February 5, 2024 / 02:27 PM IST

रोसारियो (अर्जेंटीना), पांच फरवरी (एपी) सेबेस्टियन बेज के दबाव में शानदार खेल के दम पर अर्जेंटीना ने क्वालीफाइंग  दौर में कजाकिस्तान को 3-2 से हराकर डेविस कप फाइनल के ग्रुप चरण में जगह बनायी।

बेज ने रविवार को दो मैच प्वाइंट का बचाव करते हुए  दिमित्री पोपको 6-4, 3-6, 7-6 से हराकर अर्जेंटीना की जीत पक्की की।

अन्य मुकाबलों में बेल्जियम ने रविवार को जिजौ बर्ग्स की डुजे अजदुकोविच पर 6-1, 7-5 की जीत के साथ अगले दौर में अपना स्थान पक्का कर लिया। बेल्जियम ने क्रोएशिया को 3-1 से हराया इस दौरान बर्ग्स ने शनिवार को 2014 अमेरिकी ओपन चैंपियन मारिन सिलिच के खिलाफ शुरुआती एकल मैच भी जीता था।

चेक गणराज्य ने इजराइल को 4-0 से हराया। फ्रांस ने ताइवान को इसी अंतर से मात दी।

एपी आनन्द

आनन्द