Riya Ahir Protest Viral Video: ‘मैं दो रातों से सो नहीं पाई…’ वायरल वीडियो के बाद छलका मॉडल रिया का दर्द, सरकार से की ये अपील

Ads

Riya Ahir Protest Viral Video: 'मैं दो रातों से सो नहीं पाई...' वायरल वीडियो के बाद छलका मॉडल रिया का दर्द, सरकार से की बड़ी अपील

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 03:44 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 03:45 PM IST

Riya Ahir Protest Viral Video: 'मैं दो रातों से सो नहीं पाई...' वायरल वीडियो के बाद छलका मॉडल रिया का दर्द, सरकार से की बड़ी अपील/image: ANI

HIGHLIGHTS
  • मुंबई पुलिस वैन के सामने खड़े होने के वायरल वीडियो पर मॉडल रिया अहीर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी
  • रिया ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी का विरोध नहीं, बल्कि सही बात के लिए खड़ा होना था
  • सरकार से प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की अपील की

मुंबई। Riya Ahir Protest Viral Video: 22 जुलाई को मुंबई के शिवाजी पार्क में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस की वैन के सामने खड़ी होने का उनका वीडियो वायरल हुआ था। इस पर मॉडल रिया अहीर प्रतिक्रिया दी है, रिया बताती है कि “उस पल मैंने दूसरों के बारे में नहीं सोचा, बस वैन में मौजूद लोगों के बारे में सोचा। वहां पुलिस वाले थे और जिन पुलिस वालों से मेरा सामना हुआ, उन्होंने मेरे साथ बहुत सम्मान से व्यवहार किया। मैंने भी उनके प्रति सम्मान दिखाया… मेरे माता-पिता ने इसमें मेरा पूरा साथ दिया है। इस मामले के इतना बड़ा बन जाने के बाद मैं थोड़ी डरी हुई हूं, मेरा मकसद ऐसा नहीं था।

सरकार से FIR रद्द करने की अपील

Riya Ahir Protest Viral Video रिया ने कहा मैं बस देश की एक नागरिक हूं जो खुद के लिए और अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए सही काम करने की कोशिश कर रही हूं। मैं दो रातों से सो नहीं पाई हूं क्योंकि इस आंदोलन के लिए खड़े अन्य छात्रों के साथ जो हुआ है, उसे लेकर परेशान हूं… सरकार, कृपया अपने अधिकारियों से भी बात करें और उन FIR को रद्द करें। लोग अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए, अगर आप उन्हें उलझन में डाल रहे हैं कि उन्हें अपने हक के लिए खड़ा होना चाहिए या नहीं – तो आप हमें अपने खिलाफ होने के लिए मजबूर कर रहे हैं। हम आपके दुश्मन नहीं हैं। हमारे दोस्त बनिए।”

 

ये भी पढ़ें

रिया अहीर कौन हैं?

रिया अहीर एक मॉडल हैं, जिनका मुंबई के छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

रिया अहीर का वीडियो क्यों वायरल हुआ?

22 जुलाई को शिवाजी पार्क में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान वह पुलिस वैन के सामने खड़ी दिखाई दी थीं, जिसके बाद उनका वीडियो चर्चा में आ गया।

रिया अहीर ने अपनी सफाई में क्या कहा?

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी के खिलाफ जाना नहीं था, बल्कि वह एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर सही बात के लिए खड़ी हुई थीं।

रिया अहीर ने सरकार से क्या मांग की है?

उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने और संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।

क्या रिया अहीर ने पुलिस के व्यवहार पर भी प्रतिक्रिया दी?

हाँ। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया और उन्होंने भी पुलिस का सम्मान किया।