Malaika Arora Reaction On Khesari Lal Yadav
एंटरटेनमेंट डेस्क : Malaika Arora Reaction On Khesari Lal Yadav भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई एक क्लिप में उनके सामने बैठे एक कुत्ते को खींचकर हटाए जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सख्त नाराजगी जताई है। मलाइका ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए एक्टर और उनकी टीम को जमकर लताड़ लगाई है।
ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब खेसारी लाल यादव एक इवेंट में पैपराजी को पोज देने पहुंचे थे। जिस जगह उन्हें खड़ा होना था, वहां पहले से एक कुत्ता बैठा हुआ था। Khesari Lal Yadav Latest News कुत्ते को देखकर खेसारी असहज हो गए और उन्होंने अपनी टीम से उसे हटाने को कहा, जिसके बाद एक महिला उस कुत्ते को खींचते हुए वहां से दूर ले गई।
जब यह वीडियो मलाइका अरोड़ा तक पहुंचा जो खुद एक पेट लवर के रूप में जानी जाती हैं तो उन्होंने वीडियो री-शेयर करते हुए लिखा, “यह आखिर कैसे लोग हैं? और ये आदमी कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है? बहुत ही घिनौनी और घटिया हरकत है।” मलाइका के इस रिएक्शन से ऐसा लगा कि वह भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार खेसारी लाल यादव को पहचान भी नहीं पाईं।
खेसारी लाल यादव के इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर दो पक्षों में बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा और एनिमल लवर्स खेसारी के इस रवैये को बेहद असंवेदनशील बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खेसारी के फैंस उनके बचाव में उतर आए हैं। हालांकि, मलाइका के इस कड़े रिएक्शन ने अब इस मामले को सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में ला दिया है।
ये भी पढ़ें