Argentina vs England Highlights: फिर चला मेस्सी का जादू, सांसें रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना विश्व कप फाइनल में, आखिरी 7 मिनट में ऐसे पलटी पूरी बाजी

Argentina vs England Highlights: फिर चला मेस्सी का जादू, सांसें रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना विश्व कप फाइनल में

Argentina vs England Highlights: फिर चला मेस्सी का जादू, सांसें रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना विश्व कप फाइनल में, आखिरी 7 मिनट में ऐसे पलटी पूरी बाजी

Argentina vs England Highlights: Messi's magic strikes again; Argentina reaches the World Cup final after defeating England in a nail-biting clash—here’s how the tide turned completely in the final 7 minutes. /Image: Social Media

Modified Date: July 16, 2026 / 08:05 am IST
Published Date: July 16, 2026 2:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • लियोनेल मेस्सी के दो शानदार असिस्ट से अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया
  • लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना
  • 19 जुलाई को विश्व कप फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी खिताबी जंग

अटलांटा। Argentina vs England Highlights: कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल करने में मदद की जिससे गत चैंपियन अर्जेन्टीना ने बुधवार को यहां सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 2-1 की जीत के साथ लगातार दूसरी बार फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया जहां रविवार 19 जुलाई को न्यूजर्सी में उसकी भिड़ंत स्पेन से होगी।

England vs Argentina Semi Final Highlights मेस्सी (Lionel Messi) ने पहले हाफ में विरोधी खिलाड़ियों को 15 बार गेंद गंवाई को किसी बड़े टूर्नामेंट में 2018 से उनका सबसे खराब प्रदर्शन है लेकिन बेहद दबाव के बीच मैच के अंतिम लम्हों में उन्होंने दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है।

 

आखिरी 7 मिनट में अर्जेंटीना ने मैच पलटा

Argentina vs England FIFA World Cup 2026 पहले एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में मेस्सी के पास को गोल में बदलकर अर्जेन्टीना को बराबरी दिलाई जबकि आखिरी 7 मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी लॉटेरो मार्टिनेज (90 प्लस दो मिनट) ने इस रोमांचक मुकाबले को पलटते हुए अपने कप्तान के पास पर गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इंग्लैंड को इससे पहले 55वें मिनट में एंथोनी गोर्डन ने बढ़त दिलाई थी।

तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड का फ्रांस से होगा सामना

Argentina vs England Highlights तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में इंग्लैंड का सामना फ्रांस से होगा जिसे स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को 2-0 से हराया था। अब विश्व कप 2026 का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा, जबकि तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड का सामना फ्रांस से होगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.