अर्जुन एरिगेसी ने ब्लिट्ज स्पर्धा में एकल बढ़त बनायी

Ads

अर्जुन एरिगेसी ने ब्लिट्ज स्पर्धा में एकल बढ़त बनायी

  •  
  • Publish Date - November 20, 2021 / 10:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

कोलकाता, 20 नवंबर (भाषा) भारतीय युवा शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने शनिवार को यहां टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में शानदार जीत के एक दिन बाद ब्लिट्ज स्पर्धा में बढ़त हासिल की।

ब्लिट्ज स्पर्धा के अंतिम दिन वह एकल बढ़त के साथ खेलेंगे।

एरिगेसी ने एक दिन पहले फाइनल दौर में दुनिया के चौथे नंबर के लेवोन अरोनियन की कड़ी चुनौती से निपटकर रैपिड खिताब जीता था।

अब उनके शनिवार को नौंवे राउंड के समापन के बाद 6.5 अंक हैं।

इतने ही राउंड अभी बचे हैं जिसके बाद विजेता का फैसला होगा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द