Reported By: Nafees Khan
,Sagar Dancer Murder Case / Image Source : IBC24
सागर : Sagar Dancer Murder Case : मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में हुई महिला डांसर की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जहाँ मृतका के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने ही विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी थी,दोनों के बीच नजदीकियां थी लेकिन आरोपी ने महिला डांसर की बेटी से भी अवैध संबंध बन गए थे जिसके बाद यह विवाद हुआ और आरोपी ने हत्या कर शव को घर के अंदर डबल बेड के पलंग में छिपाकर फरार हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार सहोदा राय वार्ड निवासी 45 वर्षीय ममता अहिरवार, जो नाचने-गाने के कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थी, 5 अप्रैल से लापता थी। 11 अप्रैल को उसके बेटे और बेटी ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि ममता किसी कार्यक्रम के लिए घर से निकली थी,जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। कुछ दिनों बाद जब परिजन घर पहुंचे तो बाहर ताला लगा मिला। दुर्गंध आने पर पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। घर के अंदर रखे डबल बेड के पलंग को खोलने पर ममता का शव बरामद हुआ,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
Extramarital Affair Murder MP खुरई देहात थाना प्रभारी के अनुसार जांच में सामने आया कि ममता के साथ काम करने वाला सुरेंद्र अहिरवार उससे संपर्क में था और दोनों के बीच नजदीकियां थीं। इसी दौरान आरोपी के मृतका की बेटी से भी संबंध बनने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार,जब इस बात की जानकारी ममता को हुई तो उसने विरोध किया,जिसके चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस का दावा है कि घटना वाले दिन पहले आरोपी और मृतिका ने एक साथ शराब पार्टी की फिर महिला में जब बेटी से अवैध संबंध का जिक्र किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
Sagar Dancer Murder Case इसी झगड़े के दौरान आरोपी ने ममता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को डबल बेड में छिपा दिया,ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। बहरहाल एक बार फिर अवैध संबंधों के शक के एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।