अष्मिता चालिहा मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

अष्मिता चालिहा मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

अष्मिता चालिहा मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: May 21, 2026 / 03:18 pm IST
Published Date: May 21, 2026 3:18 pm IST

कुआलालंपुर, 21 मई (भाषा) अष्मिता चालिहा मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि भारत के बाकी खिलाड़ी हारकर बाहर हो गए ।

अष्मिता ने मलेशिश की गोह जिन वेइ को 21 . 13, 21 . 16 से हराया ।

अब उनका सामना आठवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की लाइन होजमार्क जाएर्सफेल्ट से होगा जिन्होंने भारत की मालविका बंसोड़ को करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-16, 8-21, 15-21 से हराया ।

महिला एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में थाईलैंड मास्टर्स चैम्पियन देविका सिहाग को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की चेन युफेइ ने 21 . 16, 21 . 13 से हराया ।

मिश्रित युगल में भाग के सात्विक कनापुरम और राधिका शर्मा भी अमेरिका के प्रेसले स्मिथ और जेनी गेइ से 12 . 21, 25 . 27 से हार गए ।

पुरूष युगल में हरिहरन अम्साकारूनन और एम आर अर्जुन को चीन के हू कि युआन और लिन शियांग ने 21 . 14, 21 . 15 से हराया ।

लक्ष्य सेन और एच एस प्रणय कल ही हारकर बाहर हो गए थे ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में