एशियाई खेल: पारितोष पूयो पूयो स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में

एशियाई खेल: पारितोष पूयो पूयो स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में

एशियाई खेल: पारितोष पूयो पूयो स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: September 24, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: September 24, 2026 4:05 pm IST

नागोया, 24 सितंबर (भाषा) भारत के पारितोष ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों की पूयो पूयो चैंपियंस ईस्पोर्ट्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वह ग्रुप बी में दो जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पदार्पण कर रहे पारितोष ने अपने अभियान की शुरुआत मंगोलिया के मुंखजोरिग गनबोल्ड पर 3-0 की जीत के साथ की। इसके बाद उन्होंने सिंगापुर के कोह मुन जून जस्टिन को 3-2 से हराया। पूयो पूयो एक पहेली आधारित वीडियो गेम है।

हालांकि पारितोष को चीनी ताइपे के जू आंग कुओ के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और वह थाईलैंड के तानारक वोंगकितिकुन से भी 2-3 से हार गए।

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन खिलाड़ियों ने अगले दौर में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।

भाषा सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में