एटलेटिको मैड्रिड ने रीयाल मैड्रिड को 2-1 से हराया, मैनचेस्टर सिटी ने संडरलैंड को 5-3 से मात दी

एटलेटिको मैड्रिड ने रीयाल मैड्रिड को 2-1 से हराया, मैनचेस्टर सिटी ने संडरलैंड को 5-3 से मात दी

एटलेटिको मैड्रिड ने रीयाल मैड्रिड को 2-1 से हराया, मैनचेस्टर सिटी ने संडरलैंड को 5-3 से मात दी
Modified Date: September 21, 2026 / 07:43 am IST
Published Date: September 21, 2026 7:43 am IST

मैड्रिड, 21 सितंबर (एपी) एटलेटिको मैड्रिड ने स्पेनिश लीग के इस सत्र के अपने पहले डर्बी मुकाबले में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे रीयाल मैड्रिड को 2-1 से हराया जबकि मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में संडरलैंड को 5-3 से शिकस्त देकर शीर्ष स्थान पर अपनी बढ़त मजबूत की।

एटलेटिको के लिए दूसरे हाफ में अलेजांद्रो ग्रिमाल्डो और जोनाथन डेविड ने गोल किए। इस जीत से एटलेटिको दूसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि बार्सीलोना शीर्ष पर है। मैच के बाद रियाल मैड्रिड के कोच जोस मोरिन्हो ने रेफरी के फैसलों की कड़ी आलोचना की।

इंग्लैंड में मैनचेस्टर सिटी ने संडरलैंड को 5-3 से हराकर गत चैंपियन आर्सेनल पर तीन अंक की बढ़त बना ली। वहीं, क्रिस्टियन पुलिसिच ने इटली में एसी मिलान की लीस पर 3-0 की जीत में इस सत्र का अपना पहला गोल किया।

फ्रांस में पेरिस सेंट जर्मेन ने पारंपरिक रूप से सबसे बड़े मुकाबलों में शुमार मैच में मार्सेलो को 2-1 से हराया जबकि नीस ने लिली को 2-1 से शिकस्त दी।

सिरी ए में मासिमिलियानो एलेग्री के मार्गदर्शन में नेपोली की खराब शुरुआत का सिलसिला जारी रहा और टीम ने फियोरेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

फ्रांसिस्को कोंसेइकाओ और ग्लेइसन ब्रेमर के गोल की मदद से यूवेंटस ने अटलांटा को 2-0 से हराया जबकि पार्मा ने जेनोआ को 2-1 शिकस्त दी। कोमो को फ्रोसिनोने के खिलाफ 0-2 से हार मिली।

बुंदेसलीगा सत्र की शुरुआत में लगातार दो जीत दर्ज करने वाले एल्वर्सबर्ग ने बायर्न म्यूनिख से हार के बाद शाल्के के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला।

रविवार को एक अन्य मुकाबले में मिगेल गुटियरेज ने गोल किया और पैट्रिक शिक के गोल में सहायता की जिससे बायर लीवरकुसेन ने लीपजिग को घरेलू मैदान पर 2-0 से हराया। मेजबान पाडेरबोर्न ने हॉफेनहाइम को 3-1 से हराया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में