ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को 19 रन से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को 19 रन से हराया
कैनबरा, 19 फरवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को यहां दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 19 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
जॉर्जिया वोल (88) और बेथ मूनी (46) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 163 रन बनाए।
जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट पर 144 रन ही बना सकी जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36, स्मृति मंधाना ने 31 और शेफाली वर्मा ने 29 रन का योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने तीन विकेट जबकि किम गार्थ, सोफी मोलिनू और अनाबेल सदरलैंड ने दो-दो विकेट लिए।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


