MPSC Paper Leak 2026: क्यों गिरफ्तार हुई MPSC परीक्षा में 7वीं रैंक लाने वाली ऋतुजा पाटिल? बॉयफ्रेंड ने खोल दिया सारा राज, यकीन करना मुश्किल

MPSC Paper Leak 2026: क्यों गिरफ्तार हुई MPSC परीक्षा में 7वीं रैंक लाने वाली ऋतुजा पाटिल? बॉयफ्रेंड ने खोल दिया सारा राज, यकीन करना मुश्किल

MPSC Paper Leak 2026: क्यों गिरफ्तार हुई MPSC परीक्षा में 7वीं रैंक लाने वाली ऋतुजा पाटिल? बॉयफ्रेंड ने खोल दिया सारा राज, यकीन करना मुश्किल

MPSC Paper Leak 2026: क्यों गिरफ्तार हुई MPSC परीक्षा में 7वीं रैंक लाने वाली ऋतुजा पाटिल? बॉयफ्रेंड ने खोल दिया सारा राज, यकीन करना मुश्किल /image: Social Media X

Modified Date: September 2, 2026 / 02:30 pm IST
Published Date: September 2, 2026 1:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा की 7वीं रैंक वाली उम्मीदवार गिरफ्तार
  • जांच में 294 में से 77 सवाल परीक्षा में आने का दावा
  • पेपर लीक के बाद MPSC ने पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द की

पुणे। MPSC Paper Leak 2026: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 पेपर लीक (Maharashtra Exam Paper Leak) मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 7वीं रैंक लाने वाली ऋतुजा पाटिल (Rutuja Patil Arrest) को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 22 मार्च को ड्रग इंस्पेक्टर के पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। क्राइम ब्रांच का दावा है कि ऋतुजा को परीक्षा वाले दिन से पहले ही पेपर मिल गया था।

पाटिल MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा की उम्मीदवार थी। उसने अनंतिम मेरिट सूची में सातवीं रैंक हासिल की थी। इस पूरे केस का भंडाफोड़ ऋतुजा के बॉयफ्रेंड गौरव पाटिल ने किया। दोनों में अनबन हो गई। गौरव ने यह जानकारी किसी और से साझा कर दी। फिर यह बात क्राइम ब्रांच तक पहुंच गई। इस केस में 6 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

जानबूझकर गलत की 10 सवाल(MPSC Drug Inspector Exam)

MPSC Paper Leak 2026 मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में दावा करते हुए बताया कि परीक्षा से पहले तैयार किए गए 294 गोपनीय सवालों के सेट में से 77 सवाल वास्तविक परीक्षा में शामिल थे। जांच के अनुसार ऋतुजा (Rutuja Patil Arrest) ने परीक्षा में 91 सवाल सही किए और प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में सातवीं रैंक हासिल की थी। जांच में सामने आए कथित WhatsApp चैट के आधार पर ऋतुजा को जानबूझकर 10 सवाल गलत करने की सलाह दी गई थी, ताकि उस पर संदेह न हो।

अबतक 7 गिरफ्तार (MPSC Exam Scam)

MPSC Rank 7 Candidate जानकारी के मुताबिक, मामले में MPSC के तीन अधिकारियों की भूमिका सामने आई है। जिसमें गौरव उर्फ लोकेश पाटील, MPSC के अधिकारी विश्वेश्वर नकाटे, उपसचिव अभिजीत लेंडवे, सहायक कक्ष अधिकारी गोपाल मराठे, कोचिंग संस्थान संचालक प्रवीण पाटील और ऋतुजा के पिता अमृत पाटील शामिल हैं।

 

MPSC ने भर्ती प्रक्रिया रद्द की (MPSC Recruitment Cancelled)

Exam Leak Investigation MPSC पेपर लीक की शिकायतों और प्रारंभिक जांच के बाद MPSC ने ड्रग इंस्पेक्टर ग्रुप-B की पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.