ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीती
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीती
नवी मुंबई, नौ जनवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने मंगलवार को यहां भारत को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 147 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया ने 18.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हीली ने 55 जबकि बेथ मूनी ने नाबाद 52 रन का योगदान दिया।
भाषा आनन्द
आनन्द

Facebook


