सैयद मोदी बैडमिंटन: क्रैस्टो-कपिला की जोड़ी मिश्रित युगल के फाइनल में
सैयद मोदी बैडमिंटन: क्रैस्टो-कपिला की जोड़ी मिश्रित युगल के फाइनल में
लखनऊ, 30 नवंबर (भाषा) तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने शनिवार को यहां चीन की झी होंग झोउ और जिया यी यांग की जोड़ी पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। .
पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने 42 मिनट तक चले सेमीफाइनल में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21-16, 21-15 से हराया। उनका अगला मुकाबला चीन की पिन यी लियाओ और के शिन हुआंग तथा थाईलैंड की डेचापोल पुवारानुक्रोह और सुपिसरा पेवसम्प्रान की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भाषा पंतपंत

Facebook


