बांगड़ ने कहा, बेखौफ होकर खेलना जारी रखे भारत

बांगड़ ने कहा, बेखौफ होकर खेलना जारी रखे भारत

बांगड़ ने कहा, बेखौफ होकर खेलना जारी रखे भारत
Modified Date: February 11, 2026 / 01:41 pm IST
Published Date: February 11, 2026 1:41 pm IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि भारत को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ बल्लेबाजों की नाकामी का ज्यादा विश्लेषण करने की जरूरत नहीं है और उसे अपना बेखौफ रवैया जारी रखना चाहिए जिसके कारण उसने काफी सफलता हासिल की हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में भारत 13वें ओवर में 77 रन पर छह विकेट खो बैठा था, लेकिन फिर भी उसने अमेरिका पर 29 रन से जीत हासिल की।

बांगड़ ने जिओ हॉटस्टार के एक कार्यक्रम में कहा,‘‘ मुझे नहीं लगता कि भारतीय बल्लेबाजों को वानखेड़े में अमेरिका के खिलाफ जो हुआ उसका बहुत अधिक विश्लेषण करना चाहिए, क्योंकि टी20 क्रिकेट में आजकल जिस तरह से भारतीय बल्लेबाज खेल रहे हैं उसमें निश्चित तौर पर जोखिम भरा हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी दिन जब दो-तीन विकेट गिर जाते हैं और आप फिर भी आक्रामक खेलना चाहते हैं, तो एक साथ कई विकेट गिर सकते हैं। अगर इससे कुछ सीख मिलती है तो वह यह है कि शायद थोड़ा धीमा खेलें, लेकिन अपने दृष्टिकोण को लेकर ज्यादा संशय न रखें, क्योंकि बेखौफ होकर खेलने के कारण ही आपको इतनी सफलता मिली है।’’

बांगड़ ने कहा,‘‘अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें और उसी तरह खेलते रहें जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजी इकाई ने पिछले 18 महीनों में टी20 क्रिकेट खेला है।’’

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में