बांग्लादेश के सात विकेट पर 181 रन
बांग्लादेश के सात विकेट पर 181 रन
अल अमेरात, 21 अक्टूबर (भाषा) बांग्लादेश ने आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप बी मैच में गुरुवार को यहां पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ सात विकेट पर 181 रन बनाए।
बांग्लादेश की ओर से कप्तान महमूदुल्लाह ने 50, शाकिब अल हसन ने 46 जबकि लिटन दास ने 29 रन की पारी खेली।
पापुआ न्यू गिनी की तरफ से कप्तान असद वला, काबुआ मोरिया और डेमियन रावु ने दो-दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


