वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 18 अक्टूबर को

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 18 अक्टूबर को

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 18 अक्टूबर को
Modified Date: July 22, 2026 / 10:17 pm IST
Published Date: July 22, 2026 10:17 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) प्रतिष्ठित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें सत्र का आयोजन यहां 18 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

वर्ष 2005 में शुरू हुई विश्व एथलेटिक्स की इस गोल्ड स्तर की रेस की कुल इनामी राशि दो लाख 60 हजार डॉलर है और यह दुनिया भर के धावकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 23 जुलाई सुबह सात बजे से शुरू होंगे। हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथी आठ सितंबर है और अगर इससे पहले सभी स्थान भर जाते हैं तो पंजीकरण रोक दिया जाएगा।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली इस रेस में हाफ मैराथन (21.097 किमी) के अलावा ओपन 10के (10 किमी), ग्रेट दिल्ली रन (लगभग 4.5 किमी), सीनियर सिटीजन रन (लगभग 2.5 किमी) और चैंपियन्स विद डिसैबिलिटी रन (लगभग 2.5 किमी) वर्ग में स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा हाफ मैराथन, ओपन 10के और ग्रेट दिल्ली रन वर्ग में वर्चुअल रेस का भी आयोजन होगा।

आयोजकों को प्रतियोगिता में 13 से अधिक देशों के 40 हजार से अधिक धावकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में