बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 47 रन से हराया
बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 47 रन से हराया
सिलहट (बांग्लादेश), 14 नवंबर (एपी) सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय (171 रन) और कप्तान नजमुल हुसैन शांटो (100 रन) के शतकों की बदौलत बांग्लादेश ने शुक्रवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 47 रन से हरा दिया।
जॉय के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और शांटो के सैकड़े की बदौलत बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 587 रन के स्कोर पर पहली पारी घोषित की। आयरलैंड पहली पारी में 286 रन पर ढेर हो गया।
बांग्लादेश को दूसरी बार बल्लेबाजी के लिए उतारने के लिए के लिए आयरलैंड को 301 रन बनाने थे। लेकिन आयरलैंड की टीम चौथे दिन दूसरे सत्र में दूसरी पारी में 254 रन पर आउट हो गई जिसमें उसके लिए एंडी मैकब्राइन ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
आयरलैंड ने पहली पारी में कप्तान एंडी बालबर्नी के शून्य पर आउट होने के बाद पॉल स्ट्रिलिंग और कैड कारमाइकल के अर्धशतकों से पहली पारी में 286 रन बनाए।
दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट अगले बुधवार से ढाका में शुरू होगा।
एपी नमिता आनन्द
आनन्द
लेखक के बारे में
Web Title: बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 47 रन से हराया
चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 amकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pm