बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान पर शिकंजा कसा, 156 रन की बढ़त बनाई
बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान पर शिकंजा कसा, 156 रन की बढ़त बनाई
सिलहट (बांग्लादेश), 17 मई (एपी) सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन के अर्धशतक से बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में तीन विकेट पर 110 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 156 रन तक पहुंचाकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत की।
हसन ने 52 रन की पारी खेली।
इससे पहले तेज गेंदबाज नाहिद राणा और बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने तीन-तीन विकेट चटकाकर गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर पाकिस्तान की पहली पारी को 232 रन पर समेटकर मेजबान टीम को 46 रन की बढ़त दिलाई।
बांग्लादेश ने लिटन दास के 126 रन की बदौलत पहली पारी में 278 रन बनाए थे।
पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने टीम में वापसी करते हुए सर्वाधिक 68 रन बनाए। उन्हें नाहिद ने आउट किया। नाहिद ने साजिद खान (38) की पारी का भी अंत किया।
पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 21 रन से की थी।
तास्किन अहमद (37 रन पर दो विकेट) ने सलामी बललेबाज अब्दुल्ला फजल (00) और अजान अवैस (13) को दिन के अपने पहले दो ओवरों में आउट किया।
कप्तान शान मसूद और बाबर ने 38 रन की साझेदारी की लेकिन मेहदी हसन (21 रन पर दो विकेट) को मसूद को आउट कर दिया।
बाबर ने 84 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके मारे। उन्होंने नाहिद की गेंद पर मशफिकुर रहीम को कैच थमाया जिससे सलमान आगा के साथ उनकी 63 रन की साझेदारी का अंत हुआ।
ताइजुल ने सलमान (21), मोहम्मद रिजवान और हसन को आउट करके निचले क्रम को समेटा।
दूसरी पारी में बांग्लादेश ने तंजीद हसन का विकेट जल्दी गंवाया जिसके बाद महमूदुल और मोमीनुल हक ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की।
महमूदुल ने अपना छठा अर्धशतक जड़ा जिसके बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने उन्हें आउट किया।
खुर्रम शहजाद ने दिन की अंतिम गेंद पर मोमीनुल (30) को आउट किया।
कप्तान नजमुल हुसैन शंटो 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
एपी सुधीर
सुधीर

Facebook


