बांठिया . डोंस्की की जोड़ी ने दिल्ली ओपन युगल खिताब जीता

Ads

बांठिया . डोंस्की की जोड़ी ने दिल्ली ओपन युगल खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 08:02 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के सिद्धांत बांठिया और बुल्गारिया के अलेक्जेंडर डोंस्की की जोड़ी ने दिल्ली ओपन युगल खिताब जीत लिया ।

एकल ड्रॉ में पांचवीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के ओलिवर क्रॉफोर्ड का सामना यूनान के गैर वरीय स्टेफानोस साकेलारिडिस से होगा ।

बांठिया और डोंस्की ने दूसरी वरीयता प्राप्त भारत के निकी पूनाचा और इंडोनेशिया के प्रूच्या इसारो को 4 . 6, 6 . 4, 12 . 10 से हराया ।

यह बांठिया के कैरियर का दूसरा एटीपी चैलेंजर युगल खिताब है । उन्होंने दोनों खिताब डोंस्की के साथ ही जीते हैं ।

इस जीत के साथ उन्हें 75 रैंकिंग अंक और 4980 डॉलर मिले जबकि पूनाचा और इसारो को 50 रैंकिंग अंक और 2880 डॉलर मिले ।

भाषा मोना

मोना