बार्सीलोना को एस्पियानोल ने ड्रॉ पर रोका

बार्सीलोना को एस्पियानोल ने ड्रॉ पर रोका

बार्सीलोना को एस्पियानोल ने ड्रॉ पर रोका
Modified Date: December 31, 2022 / 09:51 pm IST
Published Date: December 31, 2022 9:51 pm IST

बार्सीलोना, 31 दिसंबर ( एपी ) विश्व कप के लिये सात सप्ताह के ब्रेक के बाद अपने पहले ही मैच में बार्सीलोना अपेक्षा के अनुरूप नहीं खेल सकी और एस्पियानोल ने स्पेनिश फुटबॉल लीग में उसे 1 . 1 से ड्रॉ पर रोका ।

बार्सीलोना के लिये चौथे ही मिनट में डिफेंडर मार्कोस अलोंसो ने हेडर पर गोल किया । इसके बाद टीम को आत्ममुग्धता का खामियाजा भुगतना पड़ा । एस्पियानोल के लिये 73वें मिनट में जोसेलु माटा ने बराबरी का गोल दाग दिया ।

बार्सीलोना अब 38 में से 15 दौर के बाद रीयाल मैड्रिड से गोल औसत के आधार पर आगे है ।

मैच से पहले ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की याद में एक मिनट का मौन रखा गया । पेले का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था ।

एपी

मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में