बायर्न , मैनचेस्टर सिटी चैम्पियंस लीग अंतिम 16 में
बायर्न , मैनचेस्टर सिटी चैम्पियंस लीग अंतिम 16 में
लंदन, 26 नवंबर ( एपी ) गत चैम्पियन बायर्न म्युनिख और मैनचेस्टर सिटी चैम्पियंस लीग फुटबॉल नॉकआउट चरण में पहुंच गए हैं । लीग के मुकाबले बहाल होने पर डिएगो माराडोना को श्रृद्धांजलि दी गई ।
पहले मैच से कुछ घंटे पहले ही अर्जेंटीना के इस महान फुटबॉलर के निधन की खबर आई । खिलाड़ियों ने आठों मैचों में एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी ।
बायर्न ने साल्सबर्ग को 3 . 1 से हराया जबकि सिटी ने ओलंपियाकोस को 1 . 0 से मात दी । अभी ग्रुप चरण के दो दौर के मुकाबले बाकी हैं और ये टीमें अंतिम 16 में पहुंच गई। बार्सीलोना, युवेंटस, चेलसी और सेविला ने भी नॉकआउट में जगह बनाई ।
लीवरपूल को अभी और इंतजार करना होगा जिसे अटलांटा ने 2 . 0 से हराया । वहीं रीयाल मैड्रिड ने इंटर मिलान को 2 . 0 से मात दी ।
बोरूसिया मोंशेंग्लाबाख ने शखतार को 4 . 0 से हराया ।
एपी मोना
मोना

Facebook


