बायर्न म्यूनिख और एटलेटिको मैड्रिड की बड़ी जीत, लिवरपूल हारा, बार्सिलोना ने ड्रॉ खेला

बायर्न म्यूनिख और एटलेटिको मैड्रिड की बड़ी जीत, लिवरपूल हारा, बार्सिलोना ने ड्रॉ खेला

बायर्न म्यूनिख और एटलेटिको मैड्रिड की बड़ी जीत, लिवरपूल हारा, बार्सिलोना ने ड्रॉ खेला
Modified Date: March 11, 2026 / 10:05 am IST
Published Date: March 11, 2026 10:05 am IST

पेरिस, 11 मार्च (एपी) बायर्न म्यूनिख और एटलेटिको मैड्रिड ने बड़ी जीत हासिल करके चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए लेकिन लिवरपूल और बार्सिलोना को अब भी कड़ी मेहनत करनी होगी।

बायर्न म्यूनिख ने अटलांटा को 6-1 से करारी शिकस्त दी, जबकि टीम के शीर्ष गोल स्कोरर हैरी केन इस मैच में नहीं खेल रहे थे। इस सत्र में अब तक 47 गोल करने वाले केन इस मैच में खेलने के लिए फिट नहीं थे।

उनकी अनुपस्थिति में माइकल ओलिस ने दो गोल किए। सर्ज ग्नाब्री, निकोलस जैक्सन, जोसिप स्टैनिसिक और जमाल मुसियाला ने एक-एक गोल किया।

दूसरी तरफ एटलेटिको मैड्रिड ने टॉटनहम को 5-2 से पराजित किया। टॉटनहम के कोच इगोर ट्यूडर ने पहले नंबर के गोलकीपर गुगिलएल्मो विकारियो को बाहर रखने का फैसला किया जो टीम को भारी पड़ा क्योंकि एटलेटिको ने 15 मिनट के भीतर ही 3-0 की बढ़त बना ली थी।

लिवरपूल को गैलाटासराय ने 1-0 से हराया। उसे अब अगले सप्ताह एनफील्ड में होने वाले दूसरे चरण के मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

बार्सिलोना की टीम भी जूझती हुई नजर आईं। उसने खेल के अंतिम क्षणों में लामिन यामल के पेनल्टी पर किए गोल की मदद से न्यूकैसल के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में