न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत से बेल्जियम अगले दौर में

न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत से बेल्जियम अगले दौर में

न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत से बेल्जियम अगले दौर में
Modified Date: June 27, 2026 / 11:31 am IST
Published Date: June 27, 2026 11:31 am IST

वैंकूवर (कनाडा), 27 जून (एपी) लिएंड्रो ट्रोसार्ड (28वें और 50वें मिनट) के दो गोल की बदौलत बेल्जियम ने विश्व कप फुटबॉल में धीमी शुरुआत के बावजूद शुक्रवार का यहां न्यूजीलैंड पर 5-1 से जीत हासिल कर नॉकआउट दौर में प्रवेश किया।

इस जीत से बेल्जियम ने पांच अंकों के साथ ग्रुप जी में शीर्ष स्थान हासिल किया और वह अगले दौर में बुधवार को सिएटल में तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ आठ टीमों में से किसी एक टीम का सामना करेगा।

ग्रुप जी में मिस्र ने भी पांच अंक हासिल किए लेकिन वह बेल्जियम से गोल अंतर में पीछे रहने के कारण दूसरे स्थान पर रहा। मिस्र और ईरान की बीच खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

विश्व कप की शुरुआत में मिस्र के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ और ईरान के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद खिताब के दावेदारों में शामिल बेल्जियम की टीम इस मैच से पहले अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर थी।

केविन डी ब्रुइन (66वें), रोमेलु लुकाकू (86वें) और एलेक्सिस सैलेमेकर्स (इंजरी टाइम के चौथे मिनट) ने भी बेल्जियम के लिए गोल किए। इससे उसने बड़ी जीत सुनिश्चित करके ग्रुप में पहला स्थान भी हासिल कर लिया।

बेल्जियम चार साल पहले कतर में खेले गए विश्व कप में ग्रुप चरण से ही बाहर हो गए था, जबकि उसने रूस में विश्व कप 2018 में तीसरा स्थान हासिल किया था।

न्यूजीलैंड के लिए एलिजा जस्ट ने 84वें मिनट में गोल किया। उसे नॉक आउट चरण में जगह बनाने के लिए इस मैच में जीत की दरकार थी लेकिन अब उसे वापस घर लौटना होगा। न्यूजीलैंड की टीम तीन मैच में केवल एक अंक हासिल कर पाई।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में