बंगाल संतोष ट्रॉफी के मुश्किल ग्रुप में

बंगाल संतोष ट्रॉफी के मुश्किल ग्रुप में

बंगाल संतोष ट्रॉफी के मुश्किल ग्रुप में
Modified Date: September 24, 2023 / 03:36 pm IST
Published Date: September 24, 2023 3:36 pm IST

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) बंगाल की मजबूत टीम को बुधवार को संतोष ट्रॉफी के लिए मुश्किल ग्रुप बी में पंजाब, ओडिशा और दिल्ली के साथ जगह मिली।

गत चैंपियन कर्नाटक, उप विजेता मलेशिया और मेजबान अरूणाचल प्रदेश को पहले ग्रुप चरण में खेलने से छूट मिली है।

फाइनल ग्रुप चरण में 12 टीम होंगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा और इनमें से सेमीफाइनल में खेलने वाली टीम का फैसला होगा।

ग्रुप इस प्रकार हैं:

ग्रुप ए: जम्मू-कश्मीर, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा और केरल।

ग्रुप बी: ओडिशा, बंगाल, पंजाब, लद्दाख, हरियाणा और दिल्ली।

ग्रुप सी: तमिलनाडु, मणिपुर, नगालैंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश।

ग्रुप डी: चंडीगढ़, रेलवे, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और बिहार।

ग्रुप ई: मिजोरम, सेना, पुडुचेरी, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, उत्तराखंड और सिक्किम।

ग्रुप एफ: अंडमान एवं निकोबार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, तेलंगाना और लक्षद्वीप।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में