बीएफआई कप : अमित पंघाल, मंजू रानी अगले दौर में

Ads

बीएफआई कप : अमित पंघाल, मंजू रानी अगले दौर में

  •  
  • Publish Date - October 2, 2025 / 09:51 PM IST,
    Updated On - October 2, 2025 / 09:51 PM IST

चेन्नई, दो अक्टूबर (भाषा) एशियाई और राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता सेना के मुक्केबाज अमित पंघाल पंजाब के स्पर्श कुमार को 5 . 0 से हराकर बीएफआई कप एलीट पुरूष वर्ग के अगले दौर में पहुंच गए हैं ।

एलीट महिला वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता रेलवे की मंजू रानी और युवा विश्व चैम्पियन असम की अंकुशिता बोरो और सेना की अरूंधति चौधरी ने भी जीत दर्ज की ।

सेना के एस विश्वनाथ (50 किलो ) और प्रीत मलिक (65 किलो ) भी 5 . 0 से जीत दर्ज करके अगले दौर में पहुंच गए ।

रेलवे के रवि कुमार (75 किलो ) और तमिलनाडु के सी लुकास (50 किलो ) ने भी अगले दौर में प्रवेश किया ।

महिला वर्ग में मंजू रानी ने पंजाब की कशिश मेहता को 48 किलो वर्ग में 5 . 0 से हराया । वहीं अरूंधति ने 70 किलोवर्ग में हरियाणा की मनीषा को मात दी ।

असम की अंकुशिता ने मिन्नत जरीन को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने के आधार पर हराया ।

भाषा मोना

मोना