भांबरी-हासे की जोड़ी दुबई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल से बाहर

भांबरी-हासे की जोड़ी दुबई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल से बाहर

भांबरी-हासे की जोड़ी दुबई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल से बाहर
Modified Date: March 1, 2024 / 10:09 pm IST
Published Date: March 1, 2024 10:09 pm IST

दुबई, एक मार्च (भाषा) भारत के युकी भांबरी और उनके जोड़ीदार रोबिन हासे शुक्रवार को यहां इवान डोडिग और आस्टिन क्रोजिसेक की जोड़ी से सीधे सेट में हारकर दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल से बाहर हो गये।

गुरुवार को एटीपी 500 टूर में पहली बार युगल सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले भांबरी और नीदरलैंड के हासे को क्रोएशिया के डोडिग और अमेरिका के क्राजिसेक ने एक घंटे 20 मिनट में 6-3 7-6 (2) से शिकस्त दी।

भांबरी-हासे की जोड़ी ने मुकाबले के दौरान महत्वपूर्ण मौकों पर कई सहज गलतियां की जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में