भुल्लर आयरिश ओपन में संयुक्त 21वें और शुभंकर 57वें स्थान पर

भुल्लर आयरिश ओपन में संयुक्त 21वें और शुभंकर 57वें स्थान पर

भुल्लर आयरिश ओपन में संयुक्त 21वें और शुभंकर 57वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: July 4, 2021 5:53 am IST

किलकेनी (आयरलैंड), चार जुलाई (भाषा) भारत के गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा दुबई ड्यूटी फ्री आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद क्रमश: संयुक्त 21वें और संयुक्त 57वें स्थान पर हैं।

दूसरे दौर में एक भी बोगी नहीं करने वाले भुल्लर ने तीसरे दौर में छह बर्डी बनायी लेकिन इस बीच उन्होंने चार बोगी भी की और उनका स्कोर दो अंडर 70 रहा। तीन दौर के बाद भुल्लर का कुल स्कोर सात अंडर है। उन्होंने अब तक 71-68-70 के स्कोर बनाये हैं।

शुभंकर ने पांच बर्डी बनायी लेकिन वह इतनी ही बोगी कर गये जिससे तीसरे दौर में उन्होंने इवन पार 72 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर तीन अंडर है।

आस्ट्रेलिया के लुकास हरबर्ट (64-67-70) एक शॉट की बढ़त पर हैं और यूरोपीय टूर के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को जीतने के करीब हैं।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में