भुल्लर ने मैजिकल कीनिया ओपन में कट हासिल किया

भुल्लर ने मैजिकल कीनिया ओपन में कट हासिल किया

भुल्लर ने मैजिकल कीनिया ओपन में कट हासिल किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 19, 2021 5:02 pm IST

नैरोबी, 19 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर यहां मैजिकल कीनिया ओपन में अपने पहले दौर के लय को बरकरार नहीं रख सके लेकिन शुक्रवार को दूसरे चरण में एक ओवर 72 का कार्ड खेल कर कट हासिल करने में सफल रहे।

यूरोपीय टूर के एक बार के विजेता का दूसरे दौर के कुल स्कोर चार अंडर का है और वह संयुक्त 37वें स्थान पर है।

पिछले सप्ताह कतर ओपन के उपविजेता रहे भुल्लर ने दूसरे दौर में चार बर्डी किये लेकिन वह पांच बोगी कर के पिछड़ गये।

प्रतियोगिता में भाग ले रहे दो अन्य भारतीय शुभंकर शर्मा (73, 70) और एसएसपी चौरसिया (74,72) कट हासिल करने में नाकाम रहे।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में