CLOSED

IND vs SA Live Score : दूसरे वनडे में भारत की बड़ी जीत, दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

IND vs SA Live Score : भारतीय टीम को तीसरा झटका, ईशान किशन हुए आउट! Third blow to Indian team, Ishan Kishan got out!

IND vs SA Live Score : दूसरे वनडे में भारत की बड़ी जीत, दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: October 9, 2022 1:11 pm IST

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रांची में खेले गए दूसरे मैच में 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे।

 

इसके जवाब में भारत ने ईशान किशन (93) और श्रेयस अय्यर के दमदार शतक की बदौलत 27 गेंद शेष रहते ये मैच 7 विकेट से अपने नाम किया। भारत ने 45.5 ओवर में तीन विकेट पर 282 रन बनाए। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 113 रन बनाए।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में