बोल्ट, बुमराह की धारदार गेंदबाजी के सामने नतमस्तक हुए चेन्नई के बल्लेबाज, पूरी टीम सिमटी महज 114 रन पर

Ads

बोल्ट, बुमराह की धारदार गेंदबाजी के सामने नतमस्तक हुए चेन्नई के बल्लेबाज, पूरी टीम सिमटी महज 114 रन पर

  •  
  • Publish Date - October 23, 2020 / 04:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

शारजाह: ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती तेज गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स का शीर्षक्रम नेस्तनाबूद हो गया और तीन बार की चैम्पियन टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी । पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर चेन्नई ने पांच विकेट पावरप्ले के भीतर ही गंवा दिये । इनमें से बोल्ट ने तीन और बुमराह ने दो विकेट लिये । महेंद्र सिंह धोनी की टीम इन शुरूआती झटकों से उबर ही नहीं सकी।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: डिप्रेशन देता ड्रग्स! NIT का वेल्यू एजुकेशन डिपार्टमेंट शार्ट फिल्मों के जरिए कर रहा युवाओं को जागरूक

सैम कुरेन के 52 रन नहीं होते तो चेन्नई नौ विकेट पर 114 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाती । कुरेन ने संभलकर खेलते हुए 47 गेंद में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 52 रन बनाये । वह मैच की आखिरी गेंद पर बोल्ड हुए और बोल्ट का चौथा शिकार बने। बोल्ट ने 18 रन देकर चार विकेट लिये । उन्होंने अपने आखिरी ओवर में 13 रन दिये यानी पहले तीन ओवर में सिर्फ पांच रन ही दिये । बुमराह ने 25 रन देकर दो और लेग स्पिनर राहुल चाहर ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाये ।

Read More: राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला, देखिए सूची

कुरेन ने इमरान ताहिर ( नाबाद 13) के साथ नौवे विकेट के लिये 43 रन की साझेदारी की जो चेन्नई के लिये सबसे बड़ी साझेदारी रही । चेन्नई की शुरूआत बेहद खराब रही और दो ओवर के बाद उसके तीन विकेट तीन रन पर गिर गए थे । पावरप्ले में उसने दो विकेट और गंवाये । शेन वॉटसन की जगह खेल रहे रूतुराज गायकवाड़ खाता खोले बिना बोल्ट के पहले ही ओवर में पगबाधा आउट हुए । अंबाती रायुडू को बुमराह ने शॉर्ट गेंद पर पवेलियन भेजा जिनका कैच क्विंटॉन डिकॉक ने लपका । एन जगदीशन अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को कैच देकर लौटे ।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 58 कोरोना संक्रमितों की मौत, मरीजों की मौत का आंकड़ा 1700 के पार, 2450 नए मामले आए सामने

इस सत्र में अब तक अच्छा प्रदर्शन करने वाले चेन्नई के इकलौते बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी भी डिकॉक को कैच देकर रवाना हुए । कप्तान धोनी (16) का खराब फार्म जारी रहा जो राहुल चाहर की गेंद पर छक्का लगाने के बाद फिर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए । रविंद्र जडेजा ( सात) को बोल्ट ने कृणाल पंड्या के हाथों लपकवाया ।

Read More: केंद्र सरकार ने 16 राज्यों को जारी किए GST क्षतिपूर्ति का 6,000 करोड़ रुपए, लेना पड़ा कर्ज