बल्लेबाजों को आउट करने के तरीके ढूंढते समय गेंदबाजों को आक्रामक रहना चाहिए: फर्ग्यूसन

Ads

बल्लेबाजों को आउट करने के तरीके ढूंढते समय गेंदबाजों को आक्रामक रहना चाहिए: फर्ग्यूसन

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 05:27 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 05:27 PM IST

अहमदाबाद, दो मई (भाषा) पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का कहना है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में गेंदबाजों की थोड़ी धुनाई तो होगी ही, लेकिन सफल होने के लिए उन्हें आक्रामक बने रहने और रनों की रफ्तार को रोकने के तरीके ढूंढने होंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्लेबाजों का दबदबा इतना ज्यादा रहा है कि 230 या 250 से ज्यादा का लक्ष्य भी अक्सर सुरक्षित नहीं लग रहा।

पंजाब और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘आईपीएल में स्कोर बहुत ज्यादा बनता है। इसलिए आपको बाउंड्री तो पड़ेंगी ही। एक गेंदबाज होने के नाते यह खेल का ही एक हिस्सा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘असली बात यह है कि आप अगली गेंद पर कैसे वापसी करते हैं और फिर से अपनी योजना को कैसे लागू करने की कोशिश करते हैं। इसलिए जब तक गेंदबाज आक्रामक रहते हैं, बल्लेबाजों को आउट करने के तरीके ढूंढते रहते हैं और साथ ही रनों को भी रोकते रहते हैं, तब तक वे एक अच्छी मानसिक स्थिति में रहेंगे। ’’

एक गेंदबाज ऐसा कैसे करे, वह अपनी तेज गति के भरोसे या फिर अपनी विविधताओं के भरोसे करे? तो इस उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मतलब है, अतिरिक्त गति के अपने फायदे होते हैं। कभी-कभी आप जितनी तेज गेंद फेंकते हैं, वह उतनी ही तेजी से बाउंड्री के पार चली जाती है। लेकिन यह एक ‘एक्स फैक्टर’ है। आप जानते हैं, अगर आपके पास अतिरिक्त गति है तो निश्चित रूप से बल्लेबाज के पास प्रतिक्रिया करने के लिए कम समय होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और फिर, आप जानते हैं, आज के जमाने के हर क्रिकेटर के पास अपनी-अपनी विविधताएं होती हैं। वे गेंद की गति बदलते रहते हैं। उनके पास अलग-अलग तरह के बदलाव होते हैं। इसलिए आप जितना हो सके परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालें ​​और यह सीखने की कोशिश करें कि उस खास दिन कौन सी चीज काम कर रही है। ’’

फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण देर में टीम से जुड़े।

भाषा नमिता पंत

पंत