Assembly Session Congress MLA Meeting
रायपुर : Assembly Session Congress MLA Meeting : छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले आज राजधानी रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत करेंगे। बैठक में सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए विपक्ष की ओर से एक मजबूत रणनीति तैयार की जाएगी।
इस बैठक में मुख्य रूप से हाल ही में हुए ‘नकटी बुलडोजर कांड’ को लेकर सरकार पर हमला बोलने की तैयारी की जाएगी। इसके साथ ही, राज्य में चल रहे खाद संकट, कानून व्यवस्था की स्थिति, जल जीवन मिशन और बिजली की समस्याओं जैसे आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भी विशेष फोकस रहेगा।
विपक्ष की रणनीति यह है कि विधानसभा सत्र के दौरान हर दिन एक बड़े और महत्वपूर्ण मुद्दे पर सदन में ‘स्थगन प्रस्ताव’ लाया जाए, जिससे सरकार को घेरा जा सके। इस रणनीति पर विस्तार से मंथन करने के लिए बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल रहेंगे।