Petrol Diesel Price Today 12 July 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमत में सीधे 13 रुपए की बढ़ोतरी, अच्छे दिन की राह देख रही जनता को फिर लगा जोर का झटका, जानिए रेट बढ़ने के बाद आपके शहर में क्या है रेट / Image: AI Generated
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 12 July 2026: महंगाई से जूझ रही जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान में सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 11 जुलाई यानी आज से लागू हो गई हैं। अब पेट्रोल 13.18 पाकिस्तानी रुपए महंगा होकर 310.71 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 13.80 रुपए महंगा होकर 323.30 रुपए प्रति लीटर बिकेगा। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर पड़ने की आशंका है। इससे पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
Petrol Diesel Price Today 12 July 2026: सरकार के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की शर्तों के तहत करों में बदलाव के कारण ईंधन महंगा किया गया है। 1 जुलाई से क्लाइमेट सपोर्ट लेवी बढ़ाकर 5 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। वर्तमान में डीजल पर करीब 80 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 70 रुपए प्रति लीटर पेट्रोलियम लेवी के अलावा क्लाइमेट सपोर्ट लेवी भी वसूली जा रही है। हालांकि मौजूदा कीमतें अप्रैल में बने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं, लेकिन फरवरी के अंत से शुरू हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ाई हैं।
सरकार वर्तमान में हाई-स्पीड डीजल (HSD) पर कुल 101 रुपया प्रति लीटर का टैक्स वसूल रही है। इसमें 16 रुपए प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी, पेट्रोलियम लेवी, क्लाइमेट सपोर्ट लेवी और इनलैंड फ्रेट इक्वलाइजेशन मार्जिन शामिल हैं। पेट्रोल की बात करें तो इस पर कुल टैक्स 95 रुपए प्रति लीटर बैठता है, जिसमें 20 रुपया प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी के साथ-साथ पेट्रोलियम और क्लाइमेट लेवी जोड़ी गई है। इसके अलावा, सरकार केरोसिन पर 21 रुपए प्रति लीटर और लाइट डीजल ऑयल पर 16 रुपए प्रति लीटर पेट्रोलियम लेवी वसूल रही है।
इससे पहले जून महीने के अंत में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीज़ल की कीमतों में 1.97 प्रति लीटर की कटौती की गई थी। ईंधन का रेट कम होने के बाद यहां पेट्रोल की कीमत 297.53 रुपए प्रति लीटर, जबकि हाई-स्पीड डीज़ल 309.50 रुपए प्रति लीटर कर दी गई थी। वहीं, जून की शुरुआत में ही पेट्रोल की कीमत 74 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीज़ल की कीमत 67 रुपए प्रति लीटर कम किया गया था।