बेंगलुरू, 29 मार्च (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपनी टीम की गेंदबाजी को खराब बातते हुए कहा कि गेंदबाजों ने आईपीएल के पहले मैच में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को रन बनाने के काफी मौके दिये ।
सनराइजर्स ने सत्र के पहले मैच में नौ विकेट पर 201 रन बनाये लेकिन आरसीबी ने लक्ष्य 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया ।
विटोरी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘आपको गेंदबाजी से अच्छी शुरूआत की जरूरत थी जो फिल साल्ट का विकेट लेकर की भी , लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके । हमने अनुशासित गेंदबाजी नहीं की । विराट और पडिक्कल को रन बनाने के काफी मौके दिये जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया ।’’
उन्होंने कहा कि सनराइजर्स ने देखा कि आरसीबी के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने कैसे गेंदबाजी की लेकिन उनके गेंदबाज रणनीति पर अमल नहीं कर पाये ।
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने आरसीबी की गेंदबाजी से काफी कुछ सीखा लेकिन उस पर अमल नहीं कर सके । आईपीएल में हर मैच काफी अहम होता है, खासकर शुरूआती मैच । ऐसे में कोताही नहीं बरती जा सकती ।’’
भाषा मोना
मोना