Tilak-Vaibhav Fight Video: मैदान में भिड़े तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी, बीच-बचाव करने पहुंचे अंपायर, आप भी देखें वीडियो

Ads

Tilak-Vaibhav Fight Video: तिलक वर्मा ने पहले वैभव को स्लेज किया, फिर दोनों के बीच गरमागरमी का माहौल बन गया।

  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 03:35 PM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 03:48 PM IST

Tilak-Vaibhav Fight Video/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में आपस में भिड़े तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी।
  • विभव सूर्यवंशी और तिलक वर्म्मा के बीच 11वें ओवर में बहस हुई।
  • तिलक वर्मा वैभव सूर्यवंशी की ओर आए, कुछ इशारा किया और सीने पर हाथ मारा।

Tilak-Vaibhav Fight Video: नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में एक ऐसा पल आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। टीम इंडिया के दो शानदार बल्लेबाज मैदान पर आपस में भीड़ गए। दरअसल, दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। वैभव ने रेड बॉल क्रिकेट में भी टी20 जैसी तूफानी पारी खेली और ईस्ट जोन को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई। इस दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने पहले वैभव को स्लेज किया, फिर दोनों के बीच गरमागरमी का माहौल बन गया। मामला बड़ा तो स्थिति को संभालने के लिए अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

क्यों आपस में भिड़े दोनों खिलाड़ी

विभव सूर्यवंशी और तिलक वर्म्मा के बीच 11वें ओवर में बहस हुई। तिलक लगातार वैभव को स्लेज कर रहे थे। तिलक ने वैभव से कहा, ‘क्या यार, ये वाइस कैप्टन है।’ (Tilak-Vaibhav Fight Video) ऐसा लग रहा था कि वह उनका मोमेंटम तोड़ने, उन्हें उकसाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह कोई गलती करे और विकेट गंवा दे। दरअसल वैभव तेज अंदाज में खेल रहे थे, उन्होंने साउथ जोन की गेंदबाजी को लीड कर रहे मोहम्मद सिराज के एक ओवर में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा।

तिलक-वैभव का वीडियो हुआ वायरल

Tilak-Vaibhav Fight Video: थोड़ी देर बाद तिलक वर्मा वैभव सूर्यवंशी की ओर आए, कुछ इशारा किया और सीने पर हाथ मारा। वैभव भी उनके सामने हो गए, दोनों काफी देर यूं खड़े रहे और लगातार कुछ बोलते रहे। अंपायर ने देखा तो बीच-बचाव करते हुए दोनों को अलग कर दिया। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि दोनों खिलाड़ी सीरियस न हों। इससे पहले भी तिलक वर्मा कई बार वैभव सूर्यवंशी के पास जाकर कुछ बोलते हुए नजर आए। तब भी ऐसा लगा कि वह अंपायर की तरफ इशारा कर रहे थे, मानों उन्हें पता हो कि अंपायर की उन पर नजर है कि वह वैभव को स्लेज कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-