मुक्केबाज सुमित कुंडू प्री क्वार्टर फाइनल में
मुक्केबाज सुमित कुंडू प्री क्वार्टर फाइनल में
निशियो (जापान), 21 सितंबर (भाषा) भारत के मुक्केबाजी अभियान की एशियाई खेलों में सोमवार को शानदार शुरुआत हुई जब सुमित कुंडू ने 70 किग्रा वर्ग के शुरुआती दौर में थाईलैंड के बुनजोंग सिनसिरी को सर्वसम्मत फैसले में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने से चूके दो भारतीय मुक्केबाजों में शामिल कुंडू ने अंतिम दौर में दबदबा बनाते हुए सिनसिरी को 5-0 से हराया।
अब उनका सामना इराक के अली कासिम हमदान अल सर्रा से होगा।
भारत ने एशियाई खेलों के लिए 11 सदस्यीय मुक्केबाजी टीम उतारी है जिसमें छह पुरुष और पांच महिला मुक्केबाज शामिल हैं।
पिछले एशियाई खेलों में भारतीय मुक्केबाजों ने चार पदक जीते थे जिनमें एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल थे।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


