कनाडा ने यूएई को जीत के लिये दिया 151 रन का लक्ष्य

कनाडा ने यूएई को जीत के लिये दिया 151 रन का लक्ष्य

कनाडा ने यूएई को जीत के लिये दिया 151 रन का लक्ष्य
Modified Date: February 13, 2026 / 04:55 pm IST
Published Date: February 13, 2026 4:55 pm IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) कनाडा ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में शुक्रवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट 150 रन बनाये।

कनाडा के लिए हर्ष ठाकेर ने 41 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाये। उन्होंने 28 गेंद में 34 रन की पारी खेलने वाले नवनीत धालीवाल के साथ चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की।

यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने पांच विकेट लिये।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में